केयर संस्था पांवटा साहिब ने सरकारी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में  HIV /AIDS जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली रैली 

केयर संस्था द्वारा पांवटा साहिब क्षेत्र में सरकारी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में  HIV /AIDS जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई जिसमें ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया

Sep 13, 2025 - 13:33
Sep 13, 2025 - 13:40
 0  50
 केयर संस्था पांवटा साहिब ने सरकारी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में  HIV /AIDS जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली रैली 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     13-09-2025

केयर संस्था द्वारा पांवटा साहिब क्षेत्र में सरकारी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में  HIV /AIDS जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई जिसमें ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। इस रैली में IEC के नोडल अधिकारी जिला सिरमौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से उपस्थित कोमल चौहान, ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य  सुशील कुमार तथा "केयर" संस्था के निदेशक रमेश अत्री ने रैली का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत "केयर" संस्था की प्रबंधक  आकांक्षा अग्रवाल ने की जिसमें  उन्होंने HIV TB HCV STI के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की 
इसके पश्चात हेल्थ एजुकेटर कोमल चौहान ने नेत्रदान पे सभी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों को  जानकारी दी व नेत्र दान तथा खून दान के लिए बच्चों मोमोटिवेट किया 

परियोजना निदेशक रमेश अत्री ने  सभी के समक्ष हिमाचल प्रदेश तथा सिरमौर जिले में HIV से संक्रमित लोगों की संख्या बताई जिसमें नशे के सेवन से युवाओं का  प्रतिशत बढ़ता जा रहा है तथा युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी ताकि वे अपने शारीरिक, मानसिक,ओर आर्थिक, क्षति से तथा अपने पारिवारिक समस्याओं से बचे । 
 
इसके अतिरिक्त "केयर" कला आबं से संस्था  प्रबंधक जय पाल, ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक  राजीव बत्रा, दीपक शर्मा सहित अन्य सभी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक ने भी भाग लिया ।

यह जागरूकता रैली पांवटा साहिब की सरकारी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान से बद्रीपुर चौक, बाय पास से होती हुई वापिस ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान तक  निकाली गई, जिसमें  मुख्यत HIV, TB, HCV, ओर  नशे पर स्लोगन बोले गए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow