हिमाचल में 19 सितंबर के बाद बारिश से राहत की संभावना,15 और 16 सितंबर को मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट 

प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। गज 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 43% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।हिमाचल में आई आसमानी आफत से पांच हजार करोड़ से अधिक का नुकसान

Sep 15, 2025 - 15:50
Sep 15, 2025 - 16:13
 0  23
हिमाचल में 19 सितंबर के बाद बारिश से राहत की संभावना,15 और 16 सितंबर को मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-09-2025

प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। गज 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 43% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।हिमाचल में आई आसमानी आफत से पांच हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

वहीं आने वाले दिनों में 19 सितंबर से मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।इनके साथ ही आज और कल वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।आने वाले दिनों में अधिकतम तापमानों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।वहीं प्रदेश में लोगों को बारिश के दौर से राहत मिलने के आसार है।

गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश मंडी में 56 मिलीलीटर दर्ज की गई है वहीं पालमपुर में 43,पंडोह में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई है। आज 15 और 16 सितंबर को बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा कुल्लू, मंडी, हमीरपुर सिरमौर में हल्की बारिश  कक संभावना है।

इसके साथ ही ऊना बिलासपुर, हमीरपुर ,कांगड़ा ,मंडी सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में  भारी बारिश भी हो सकती है ।इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 17 सितंबर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

19 तारीख के बाद केवल एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है और प्रदेश के अधिकतम क्षेत्रो में मौसम खुलने की संभावना है। तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं सबसे अधिक तापमान ताबो 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 17 सितंबर के बाद कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow