सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नाहन में रन फॉर यूनिटी आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की शिरकत

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे

Oct 31, 2025 - 15:17
Oct 31, 2025 - 15:38
 0  34
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नाहन में रन फॉर यूनिटी आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की शिरकत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बिंदल बोले , प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिलों में हो रहे कार्यक्रम 

बस अड्डा स्थित अंबेडकर की प्रतिमा से सहित स्मारक तक निकल गई रन फॉर यूनिटी 

सांसद सुरेश कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी सुखराम चौधरी समेत जिला के भाजपा नेता रहे मौजूद 

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को लेकर दिया संदेश,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     31-10-2025

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। 

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी 17 संगठनात्मक जिलों में उनकी जयंती को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन  बस अड्डा परिसर में बनी डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से यह रन फॉर यूनिटी शुरू होकर शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। 

उन्होंने कहा कि वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता काम करने में विशेष योगदान है। आजादी के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे कश्मीर विवाद को लेकर भी उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू से इसे निपटाने का आग्रह किया था। मगर पंडित जवाहरलाल की गलत नीतियों के कारण यह पिछले 70 वर्षों से कैंसर की तरह देश को खोखला करता जा रहा है। 

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश से लोहा इकट्ठा करके गुजरात में वल्लभभाई पटेल की एक भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है जो देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता जो भारत देश की पहचान है वह केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल की बदौलत है। 

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया था और आज जो सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में बनी है वहां पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य जो प्रधानमंत्री ने रखा है उस पर हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। 

वही कार्यक्रम के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज एकता के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में देश आजाद हुआ था और उस वक्त देश की रियासतों को इकट्ठा करने में वल्लभभाई पटेल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लगातार देश को प्रगति के राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है और वर्ष 2047 में देश विकसित राष्ट्र बनेगा इसके लिए प्रयास जारी है। 

इस मौके पर जिला सिरमौर की रन फ़ॉर यूनिटी दौड़ नाहन में सम्पन्न हुई। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर दौड़ शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई जिसमे सैंकड़ों युवाओं, माताओं, बहनो ने व महत्वपूर्ण नागरिकों ने भाग लिया। विशेषतौर पर डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने इस दौड़ का नेतृत्व किया।

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वास्तव में देश के सरदार थे सरपस्त थे। जहां देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है वहीं आजादी के बाद देश की अखण्डता में उनका योगदान सर्वोपरि है। जिस प्रकार देश की सैकड़ों रियासतों को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने का काम सरदार साहब ने किया, वह सर्वोच्च योगदान है इसलिए देश आज उनके जन्म दिवस पर देश की अखण्डता के लिए उनको याद करती है।

डाॅ. बिंदल ने कहा कि निजाम हैदराबाद का भारत में विलय केवल सरदार साहब की दूरदर्शी बुद्धिमता व कुशल प्रशासन क्षमता के कारण ही संभव हो पाया अन्यथा तीसरा पाकिस्तान भी बन जाता। डाॅ. बिंदल ने कहा कि कश्मीर के विलय का मामला भी सरदार साहब ने सुलझा लिया था और पाकिस्तानी फोजों द्वारा कश्मीर पर किए गए हमले का जवाब भी सरदार पटेल द्वारा बखूबी दिया जा रहा था। 

काश नेहरू युद्ध विराम का आदेश नहीं देते तो आज पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत के साथ होता। नेहरू की अदूर दृष्टि व अपरिपक्व निर्णय के कारण काश्मीर समस्या पैदा हुई व 70 साल से भारत इस दंश को झेल रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेहरू से कहा था कि 24 घंटे में हम पाकिस्तानी फोजों को खदेड़ देंगे परन्तु नेहरू नहीं माने और देश को एक भयानक कैंसर दे दिया। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि सरदार पटेल सही लौह पुरुष थे। इसलिए मोदी ने देश के घर-घर से लोहा इकट्ठा करके विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाकर एकता व अखंडता के प्रतीक सरदार साहब को सम्मानित किया। कांग्रेस पार्टी के लिए एक परिवार ही सर्वोपरि रहा इसलिए सरदार साहब को भारत रत्न की उपाधि भी आजादी के 43 साल बाद 1990-91 में दी गई। 

डॉ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने एक ही परिवार की राजनीति को चमकाने के लिए देश की बड़ी हानि की है। कश्मीर समस्या के जनक के रूप में पं0 नेहरू ने देश को बड़ा कैंसर जैसा रोग प्रदान किया जिसे देश 70 सालों से भुगत रहा है। इस अवसर पर पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। रन फॉर यूनिटी नाहन बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर परिसर से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुई। 

सांसद सुरेश कश्यप, विधायक पोंटा साहिब एवं प्रभारी सुख राम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, ज़िला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, पूर्व विधायक  बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गर्ग, बलदेव भंडारी, विनय गुप्ता, नारायण सिँह चौहान, जिला एवं मण्डल भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, पांचो विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता सहित  सेंकड़ों युवा युवा इस आयोजन में शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow