नई दिल्ली के रामलीला मैदान में  'वोट चोर- गद्दी छोड़' अभियान में सीएम सुक्खू समेत अन्य नेता हुआ शामिल 

नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों समेत कई प्रादेशिक नेताओें ने भाग लिया

Dec 14, 2025 - 18:22
Dec 14, 2025 - 20:15
 0  45
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में  'वोट चोर- गद्दी छोड़' अभियान में सीएम सुक्खू समेत अन्य नेता हुआ शामिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-12-2025

नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों समेत कई प्रादेशिक नेताओें ने भाग लिया। 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने दावा किया है कि इस महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहाड़ी वेशभूषा के साथ सुबह 11 बजे हाथों में बैनर लिए रामलीला मैदान को कूच किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने, निर्वाचन आयोग के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करने के लिए कांग्रेस एकजुटता से राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow