प्रदेश भर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,262 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड 

प्रदेश भर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शराब के नश में वाहन चलाने पर प्रदेश में 262 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए ग

Dec 29, 2025 - 16:31
Dec 29, 2025 - 16:35
 0  14
प्रदेश भर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,262 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-12-2025

प्रदेश भर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शराब के नश में वाहन चलाने पर प्रदेश में 262 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने पर पुलिस जिला बद्दी में 43, बिलासपुर में दो, चंबा में 38, पुलिस जिला देहरा में सात, हमीरपुर में सात, कांगड़ा में पांच, किन्नौर में 24, कुल्लू जिला में दस। 

लाहुल-स्पीति में एक, मंडी में 69, शिमला में 39, सिरमौर में दो, सोलन में 11 और ऊना जिला में चार वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनवरी से नवंबर माह तक 11 माह में ड्रंक एंड ड्राइव के 12520 चालान किए हैं। 

पुलिस ने प्रदेश में ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 3144 वाहन चालकों के लाइसेंसों के निलंबन की सिफारिशें भेजी है। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चला रहे 1536 वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

प्रदेश में सडक़ सुरक्षा बढ़ाने के सक्रिय प्रयास में पुलिस सडक़ दुर्घटनाओं, उल्लंघनों, मौतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए वास्तविक समय डेटा विश्लेषण का उपयोग कर रहा है। पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे काम करती है, सडक़ दुर्घटनाओं के पैटर्न और कारणों की पहचान करने के लिए 24 घंटे सात दिन ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow