गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। उनकी प्रेरणा और नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही

May 16, 2025 - 20:42
May 16, 2025 - 21:38
 0  55
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   16-05-2025

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। उनकी प्रेरणा और नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही है। आने वाले दिनों में ये अत्याधुनिक संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल सिद्ध होंगे।

इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई होगी और इन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जाएगा। विद्यालयों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार बनेंगी।

जिला ऊना में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और निर्माण कार्य की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

ऊना विधानसभा क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ के बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के संघनई में 2.50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। हरोली के बढ़ेड़ा में भी 1.50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। अन्य स्थलों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow