हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क, कांग्रेस का जनता पर बोझ : कपूर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार शुल्क वाली सरकार बनकर रह गई

Jun 4, 2025 - 16:55
Jun 4, 2025 - 17:18
 0  26
हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क, कांग्रेस का जनता पर बोझ : कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   04-06-2025

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार शुल्क वाली सरकार बनकर रह गई है। आज प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसका प्रत्येक कांग्रेस नेता स्वागत करने जा रहा है, हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क लिया जाएगा। 

जहां कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री यह बात मजाक में कह रहे थे और मजाक मजाक में बात को लागू भी कर दिया। इसका मतलब सरकार ने यह शुल्क लगाकर जनता को परेशान करने का मजाक किया था। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तानाशाही सरकार का राज चल रहा है। उनके मन में जो भी आता है यह लागू कर देते हैं और जनता के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री और उनके सभी नेताओं को मेंटल पैरालिसिस हो गया है। जब सत्ता में आए तो डीजल पर जीएसटी बढ़ा दिया, पानी बिजली यातायात सब महंगा कर दिया।

अब जो मरीज स्वास्थ्य सुविधा लेने जा रहा है उससे भी 10 रुपए लेंगे, यह है सुख की सरकार। हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन 5000 से अधिक मरीज सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करते हैं, मतलब महीने के 1.50 लाख और साल के 18 लाख। 

कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में और प्रदेश में भी आयुष्मान एवं हिम केयर योजना के तहत जनता को मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी 10 रु पर्ची पर तो कभी सोचा ही नहीं और एक-एक व्यक्ति को पांच-पांच लख रुपए का स्वास्थ्य कवर दिया, अब अगर आप तुलना करें तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनमानस के स्वास्थ्य के बारे में सोचा, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आम जनमानस का स्वास्थ्य बिगड़ने का सोचा। 

क्या सरकार यह चाहती है कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने आए या वह चाहते हैं कि घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले। कांग्रेस सरकार ने तो एक-एक व्यक्ति का आर्थिक स्वास्थ्य भी बिगाड़ दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow