राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारंपरिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित दो दिवसीय 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

टिकाऊ सामग्री, जैव संसाधन एकीकरण प्रौद्योगिकी और पारंपरिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित दो दिवसीय 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, पंथाघाटी (शिमला) में किया

Jun 14, 2025 - 16:39
Jun 14, 2025 - 16:40
 0  4
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारंपरिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित दो दिवसीय 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-06-2025

टिकाऊ सामग्री, जैव संसाधन एकीकरण प्रौद्योगिकी और पारंपरिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित दो दिवसीय 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, पंथाघाटी (शिमला) में किया। 

इस सम्मेलन का आयोजन हिम विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है, जिसमें देशभर के करीब 75 वैज्ञानिक और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और पारंपरिक ज्ञान के बीच सामंजस्य स्थापित करना है ताकि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के युग में जहां हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं पारंपरिक ज्ञान को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। विज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow