शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले मेरा युवा भारत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

Sep 15, 2025 - 16:02
Sep 15, 2025 - 16:15
 0  22
शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले मेरा युवा भारत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -नाहन    15-09-2025

शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले मेरा युवा भारत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

भाषण प्रतियोगिता में शिवम कक्षा 9वीं ने प्रथम, सानवी चौहान कक्षा 9वीं ने द्वितीय और केशव चौहान कक्षा 7वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में मानवी कक्षा 7वीं ने प्रथम, अनन्या धीमान कक्षा 8वीं ने द्वितीय और राधिका कक्षा 8वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि सुरेन्द्र शर्मा ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे और छात्रों को दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कुंदन ठाकुर और स्टाफ उपस्थित था। निर्णायक मंडल में सपना, पूजा ठाकुर और अंकित शर्मा थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow