टीवी चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ शिमला में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टीवी चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिमला पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। उन पर वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Oct 19, 2025 - 15:43
Oct 19, 2025 - 15:52
 0  52
टीवी चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ शिमला में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-10-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टीवी चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिमला पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। उन पर वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। शिकायतक के अनुसार अंजना ओम कश्यप ने चैनल के एक कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय में गहरी नाराजगी फैली है।

शिकायतकर्ता प्रीत पाल मट्टू, बाबा साहेब अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी शिमला के अध्यक्ष हैं। शिकायत में कहा गया है कि आठ अक्तूबर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 'आजतक' चैनल का एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में एंकर अंजना ओम कश्यप और चैनल के मुख्य संपादक अरुण पुरी ने महर्षि वाल्मीकि से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें उनकी महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित टिप्पणी की था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार इस टिप्पणी ने वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और एक महान ऋषि का अपमान किया गया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, शिमला के सदर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। 

यह एफआईआर धारा 3(1)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और धारा 299 बीएनएस के तहत पंजीकृत की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मामले से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow