रोहड़ू क्षेत्र से सेब कारोबार में बड़ी ठगी,भुगतान की मांग करने पर व्यक्ति को जान से मारने की मिली धमकी 

रोहड़ू क्षेत्र से सेब कारोबार में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कारोबारी से करीब 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई और जब उसने भुगतान की मांग की, तो उसे जान से मारने की धमकी

Nov 1, 2025 - 15:19
Nov 1, 2025 - 15:22
 0  60
रोहड़ू क्षेत्र से सेब कारोबार में बड़ी ठगी,भुगतान की मांग करने पर व्यक्ति को जान से मारने की मिली धमकी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   01-11-2025

रोहड़ू क्षेत्र से सेब कारोबार में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कारोबारी से करीब 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई और जब उसने भुगतान की मांग की, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मामला रोहड़ू के भलून गांव निवासी विपिन चौहान पुत्र स्वर्गीय कृष्ण चंद चौहान से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023–24 के सेब सीजन के दौरान उन्होंने अपने बाग से कुल 23 ट्रक सेब के बॉक्स “मां चंडी फ्रूट स्टोर” डिग्गा के मालिक संजीव साहू को भेजे थे। सेबों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये थी।

विपिन चौहान के अनुसार, जब उन्होंने अपने भेजे गए सेबों का भुगतान मांगा तो संजीव साहू ने न केवल पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लगातार अपने बकाया पैसे की मांग करते रहे, लेकिन आरोपी ने उन्हें डराने और धमकाने का प्रयास किया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की पुष्टि के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />