राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई RDG तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रविवार को कैबिनेट में होगी चर्चा : विक्रमादित्य 

पहली फ़रवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. जहां भाजपा इस बजट को विकसित भारत का रोड मैप बता रही है, वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया

Feb 2, 2026 - 23:41
Feb 2, 2026 - 23:48
 0  24
राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई RDG तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रविवार को कैबिनेट में होगी चर्चा : विक्रमादित्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-02-2026

पहली फ़रवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. जहां भाजपा इस बजट को विकसित भारत का रोड मैप बता रही है, वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि RDG अगर राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में चर्चा होगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, हिमाचल का बजट में जिक्र नहीं किया गया. आजादी के बाद से ही हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर उसे भी खत्म कर दिया गया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के सरकार हिमाचल के हितों की बार-बार बात कर रही है. हिमाचल के लोग RDG ग्रांट बंद होने से दुखी हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में समक्ष बात रखनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow