प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा में (EDP) के द्वितीय दिवस पर Financial Literacy सत्र का आयोजन

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना के अंतर्गत चल रहे तीन दिवसीय Entrepreneurship Development Programme (EDP) के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन

Feb 20, 2026 - 17:16
Feb 20, 2026 - 17:19
 0  29
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा में (EDP) के द्वितीय दिवस पर Financial Literacy सत्र का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - कफोटा    20-02-2026

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना के अंतर्गत चल रहे तीन दिवसीय Entrepreneurship Development Programme (EDP) के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी रही।

द्वितीय दिवस पर Financial Literacy विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) की 20–25 महिलाओं, 
आईटीआई कफोटा के 45 विद्यार्थियों तथा राजकीय महाविद्यालय कफोटा के विद्यार्थियों सहित कुल लगभग 120 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

वहीं बलबीर शर्मा द्वारा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, ऋण सुविधाओं, स्वरोजगार ऋण एवं वित्तीय अनुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। सत्र के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा महिलाओं एवं युवाओं ने वित्तीय सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत, वित्तीय साक्षरता एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow