ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए तय 45 दिन की अवधि को घटाकर 30 दिन करने की मांग  

ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए तय 45 दिन की अवधि को घटाकर 30 दिन करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जुन्गा तहसील के कई ग्रामीणों ने इस संबंध में सरकार से राहत देने की अपील

Mar 28, 2026 - 20:08
Mar 28, 2026 - 20:18
 0  6
ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए तय 45 दिन की अवधि को घटाकर 30 दिन करने की मांग  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2026

ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए तय 45 दिन की अवधि को घटाकर 30 दिन करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जुन्गा तहसील के कई ग्रामीणों ने इस संबंध में सरकार से राहत देने की अपील की है। 

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, नेक राम, प्रीतम ठाकुर, मनोहर सिंह और जयराम सहित अन्य लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर बुकिंग की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, अब गांवों में जलाने वाली लकड़ी का अभाव हो गया है और अधिकांश परिवार पूरी तरह रसोई गैस पर निर्भर हो चुके हैं। संयुक्त परिवार होने के कारण एक सिलेंडर मुश्किल से 20 से 25 दिन तक ही चल पाता है। ऐसे में 45 दिन की बुकिंग अवधि के चलते कई परिवारों को गैस खत्म होने के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को यह समस्या और अधिक प्रभावित कर रही है, क्योंकि वहां होटल या ढाबों की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मजबूरी में उन्हें फिर से लकड़ी पर निर्भर होना पड़ेगा, जिससे वनों पर दबाव बढ़ेगा और पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित होगा। हालांकि, हिल टॉप गैस एजेंसी कोटी में रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और एजेंसी द्वारा महीने में एक बार पूरे क्षेत्र में सिलेंडर वितरित किए जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow