सिरमौर में दूसरे दिन भी HPV वेक्सिनेशन जारी,जिला के सभी 6 स्वास्थ्य खण्डों में किया जा रहा वेक्सिनेशन

सिरमौर जिला में आज दूसरे दिन भी लगातार एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी रहा। जिला के सभी 6 स्वास्थ्य खण्डों में एचपीवी वैक्सीनेशन  किया जा रहा है हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार का दिन ही तय किया गया था मगर इस बार लगातार 2 दिन वैक्सीनेशन की गई।

Apr 5, 2026 - 18:39
Apr 5, 2026 - 21:02
 0  18
सिरमौर में दूसरे दिन भी HPV वेक्सिनेशन जारी,जिला के सभी 6 स्वास्थ्य खण्डों में किया जा रहा वेक्सिनेशन

वेक्सिनेशन को लेकर लोगो में कई भ्रांतियां,आशा वर्कर घर घर जाकर लोगो को कर रही जागरुक

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-04-2026

सिरमौर जिला में आज दूसरे दिन भी लगातार एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी रहा। जिला के सभी 6 स्वास्थ्य खण्डों में एचपीवी वैक्सीनेशन  किया जा रहा है हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार का दिन ही तय किया गया था मगर इस बार लगातार 2 दिन वैक्सीनेशन की गई।

डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भी आज बड़ी संख्या में बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। मीडिया से बात करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ काम्या गुप्ता ने बताया कि सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है और अभी तक नाहन के धगेडा में अभी तक 80 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वार लोगो से 14 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन करवाने की अपील की जा रही है साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सेफ है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मददगार साबित होगी।

वहीं जिला में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं जिन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है और उसके बाद लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे है। 

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एचपीवी वैक्सीनेशन के फायदे बता रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा में सर्वाइकल कैंसर एक बहुत बड़ी परेशानी बने हुए हैं और यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद मददगार मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow