जयराम ठाकुर ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित 

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Apr 14, 2026 - 16:26
Apr 14, 2026 - 16:32
 0  6
जयराम ठाकुर ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    14-04-2026

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  उनके योगदान को याद किया ओर कांग्रेस पर संविधान निर्माता को भारत रत्न से वंचित रखने के आरोप भी लगाए।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का देश की स्वतंत्रता और उसके बाद संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान बनाना एक जटिल और ऐतिहासिक कार्य था, जिसे अंबेडकर जी ने पूरी निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ पूरा किया। 

उन्होंने कहा कि बचपन से ही अंबेडकर जी को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने समाज में समानता और समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से संविधान का निर्माण किया।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि समाज के लिए उनके योगदान के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने लंबे समय तक उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि वर्ष 1990 में वी.पी. सिंह की सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow