लोक सेवा आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में 200 डॉक्टरों की होगी भर्ती,आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में होगी तैनाती  

मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग में 200 डाॅक्टरों की भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। दो माह पहले भी स्वास्थ्य विभाग में इतने ही डॉक्टरों की भर्ती

Sep 5, 2025 - 12:03
Sep 5, 2025 - 12:10
 0  34
लोक सेवा आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में 200 डॉक्टरों की होगी भर्ती,आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में होगी तैनाती  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-09-2025

मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग में 200 डाॅक्टरों की भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। दो माह पहले भी स्वास्थ्य विभाग में इतने ही डॉक्टरों की भर्ती की गई थी।

हिमाचल में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार रिक्त पदों को भर रही है। इन डाॅक्टरों की तैनाती आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी। प्रदेश सरकार आदर्श अस्पतालों में मरीजों को हर सुविधा देने पर जोर दे रही है। सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे के अलावा कुछ चुनिंदा संस्थानों में पीपीपी मोड पर एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी।

पहले चरण में 34, जबकि दूसरे चरण में 15 संस्थानों को आदर्श अस्पताल बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर हर विधानसभा क्षेत्रों में इन आदर्श अस्पतालों को खोला जाना है। इन अस्पतालों में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। 20 के करीब संस्थानों में 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जबकि कुछेक में अभी 4 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow