मेलों , उत्सवों एवं त्योहारों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित कर रही है प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। डॉ. शांडिल इस अवसर पर सभी को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों , उत्सवों एवं त्योहारों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित कर रही है

Jun 22, 2025 - 18:24
Jun 22, 2025 - 19:37
 0  21
मेलों , उत्सवों एवं त्योहारों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित कर रही है प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   22-06-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। डॉ. शांडिल इस अवसर पर सभी को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों , उत्सवों एवं त्योहारों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित कर रही है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही राज्य स्तरीय शूलिनी मेला को राष्ट्रीय स्तर का घोषित करेगी। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार नितिन कुमार, दीपेश राही व अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। 
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्र सहाकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow