एसवीएन के पूर्व छात्र सुशांत चौहान ने पास की UPSC की परीक्षा , दूसरे अटेम्प्ट में हासिल किया 559 वां रैंक

ग्रामीण परिवेश से संबंध रखने वाले नाहन के सुशांत चौहान ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र देवका पुडला से संबंध रखने वाले सुशांत चौहान ने UPSC की परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है

Mar 8, 2026 - 20:20
Mar 8, 2026 - 21:34
 0  38
एसवीएन के पूर्व छात्र सुशांत चौहान ने पास की UPSC की परीक्षा , दूसरे अटेम्प्ट में हासिल किया 559 वां रैंक
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-03-2026
ग्रामीण परिवेश से संबंध रखने वाले नाहन के सुशांत चौहान ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र देवका पुडला से संबंध रखने वाले सुशांत चौहान ने UPSC की परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुशांत ने अपने दूसरे प्रयास में देशभर में 559 वां रैंक हासिल किया है। सुशांत ने बताया कि उन्होंने नौवीं–दसवीं कक्षा के दौरान ही यह लक्ष्य तय कर लिया था कि उन्हें UPSC की परीक्षा पास करनी है। 
इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने निरंतर मेहनत की और प्रतिदिन करीब सात से आठ घंटे पढ़ाई कर अपने सपने को साकार किया। सुशांत के अनुसार तैयारी के दौरान कई बार ऐसे पल भी आए जब मन में पीछे हटने के विचार आए, लेकिन उनके पिता की प्रेरणा और परिवार के सहयोग ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और स्कूल के अध्यापकों को दिया है। सुशांत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है, ताकि जीवन में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। 
सुशांत ने पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई एसवीएन स्कूल नाहन में की थी यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद सुशांत आज एसवीएन स्कूल पहुंचे। एसवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि सुशांत स्कूल के समय से ही पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहते थे और उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि सुशांत इस तरह की बड़ी परीक्षा में जरूर सफलता हासिल करेंगे। सुशांत की इस उपलब्धि से उनका परिवार भी बेहद खुश है। 
सुशांत के पिता भूपेंद्र चौहान ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बचपन से ही सुशांत पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और आज उसकी सफलता से पूरे परिवार के सम्मान में चार चांद लग गए हैं। सुशांत ने दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा पास की है निश्चित तौर पर यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे जिला सिरमौर और प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow