राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद , एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने दी श्रद्धांजलि 

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बल और अर्धसैनिक बलों के शहीद हुए 190 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Oct 21, 2025 - 18:16
Oct 21, 2025 - 18:33
 0  39
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद , एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने दी श्रद्धांजलि 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-10-2025
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बल और अर्धसैनिक बलों के शहीद हुए 190 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि भारतीय पुलिस कर्मियों के बलिदान की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन उन पुलिस अधिकारियों और जवानों को याद किया जाता है जो 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमले में शहीद हो गए थे। 
उन्होंने कहा कि यह दिवस 1960 में पुलिस महानिदेशालय और पुलिस निरीक्षक सम्मेलन द्वारा उन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जो 1959 में चीनी सेना द्वारा घात लगाकर शहीद हो गए थे। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा , जिला सिरमौर तथा जिला सिरमौर पुलिस के जवानों ने शहीद हुए पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow