दो सप्ताह के भीतर प्रदेश में जिला अध्यक्षों की होगी नियुक्ति , पंचायती राज चुनाव में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : विनय कुमार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अगले दो सप्ताह के भीतर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करगी। पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने इस बात का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिरमौर जिला में पहली बार पहुंचे विनय कुमार का नाहन दो सड़का में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने कहा कि हिमाचली निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के बाद सिरमौर जिला को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है

Dec 17, 2025 - 18:59
Dec 17, 2025 - 19:18
 0  65
दो सप्ताह के भीतर प्रदेश में जिला अध्यक्षों की होगी नियुक्ति , पंचायती राज चुनाव में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : विनय कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-12-2025
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अगले दो सप्ताह के भीतर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करगी। पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने इस बात का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिरमौर जिला में पहली बार पहुंचे विनय कुमार का नाहन दो सड़का में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने कहा कि हिमाचली निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के बाद सिरमौर जिला को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है जिससे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। 
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में जल्द संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू करेगी और 10 दिनों के भीतर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने आगामी पंचायती चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 70 से 80 फ़ीसदी सीटों पर पार्टी की जीत का भी दावा किया। एक सवाल के जवाब में विनय कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज चुनाव से नहीं भाग रही है और जल्द सरकार प्रदेश में चुनाव करवायेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा से कांग्रेस को चुनाव का कोई डर नहीं है। 
विनय कुमार ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में  नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस को ऑटो में बिठाना चाहती है मगर कांग्रेस वोल्वो में बैठकर आएगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता जयदीप शर्मा ने कहा कि विनय कुमार की नियुक्ति से खासकर युवा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार की नियुक्ति से निश्चित तौर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले पंचायती राज चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow