यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-10-2025
हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा पंचायती राज्य चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसको लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है और चुनावों से भगाने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा पर मुद्दों को तोड़ मरोड कर पेश करने और लोग लोगों का ध्यान भटकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम हर बात का विरोध करना है और लोगों का ध्यान भटकाना है। हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा इस बार आपदा में नुकसान हुआ है और जिला के उपायुक्तों द्वारा फिलहाल बचाव कार्य करने की बात कही गई है। अभी पंचायत की सड़कों को जोड़ा जा रहा है। बारिश अभी भी हो रही है और डिजास्टर एक्ट पूरे प्रदेश में लागू है।
डिजास्टर एक्ट के तहत अभी पंचायत चुनाव को आगे किया गया है और जैसे परिस्थितिया ठीक होती हैं। पंचायती राज चुनाव को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को ध्यान रखना चाहिए। पंचायती राज चुनाव जरूर होंगे इसमें कोई दो राय नहीं है। सरकार का पहला कर्तव्य बनता है कि आपदा प्रभावित और प्रभावों को राहत पहुंचाना है जिनके घर उजड़ गए हैं। उनको राहत देनी है जिनका नुकसान हुआ है उनको मुआवजा देना है। उसे दृष्टिकोण से कार्य सरकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज्यों को ध्यान में रखें और चुनाव जरूर होंगे जैसे ही सड़कों को खोल देंगे पंचायत चुनाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव का समय 23 जनवरी तक रहता है सरकार आपदा से निपटने में लगी है।
ऐसे में समय पर ही चुनाव सरकार करवाएगी। वही जयराम ठाकुर द्वारा अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं पर की गई टिप्पणी पर भी मुख्यमंत्री ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा पांच गुटों में बटी हुई है। जयराम ठाकुर का दर्द छलका है। जिस तरह से मंडी में अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे थे। उससे उन्हें परेशानी हुई है। रमेश धवाला , राजीव बिंदल और हर्ष महाजन एंड कंपनी है। पांच गुटों में बंटी है। जिससे भाजपा केवल सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी कर रहे है। छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।