डॉ. परमार की 119वीं जयंती अर्पित की पुष्पांजलि , नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के शामिल न होने पर खड़े किए सवाल

हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए

Aug 4, 2025 - 19:28
Aug 4, 2025 - 19:54
 0  28
डॉ. परमार की 119वीं जयंती अर्पित की पुष्पांजलि , नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के शामिल न होने पर खड़े किए सवाल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-08-2025

हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा पुस्तकालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए। 
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि भले ही व्यस्तता रही हो, लेकिन उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय परमार की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाता था। वहीं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यदि यशवंत सिंह परमार नहीं होते, तो हिमाचल प्रदेश के लोगों को पंजाब के चक्कर काटने पड़ते। 
उन्होंने कहा कि परमार ने हिमाचल प्रदेश की छोटी-बड़ी रियासतों को एकत्रित कर प्रदेश का गठन किया और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिस पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। 
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रासकोन, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने भी डॉ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन गायन और देशभक्ति गीतों के माध्यम से डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow