डिजिटल कामकाज मेंदेश में नंबर वन बना हिमाचल , केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने दिया सम्मान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने डिजिटल कामकाज के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को लोगों को आसान और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए देशभर में अव्वल मानते हुए सम्मानित किया है

Nov 5, 2025 - 10:16
Nov 5, 2025 - 10:30
 0  18
डिजिटल कामकाज मेंदेश में नंबर वन बना हिमाचल , केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने दिया सम्मान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-11-2025

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने डिजिटल कामकाज के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को लोगों को आसान और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए देशभर में अव्वल मानते हुए सम्मानित किया है। राज्य को यह सम्मान पीपल फस्र्ट इंटीग्रेशन अवार्ड के रूप में राष्ट्रीय डिजी लॉकर सम्मेलन-2025 में दिया गया। हिमाचल को यह सम्मान नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दिया गया है। 
बता दें कि हिमाचल सरकार ने 51 हिमसेवा सेवाओं को डिजी लॉकर प्रणाली से जोड़ दिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी विभागों की ये सेवाएं डिजी लॉकर से जुड़ चुकी हैं और इन्हें राज्य की अनोखी पहचान योजना हिम परिवार से भी जोड़ा गया है। इससे आम लोगों को अपने जरूरी कागजात या सेवाएं पाने में अब कहीं चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह पुरस्कार नई दिल्ली में हुए सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के डिजिटल तकनीक व संचालन विभाग के सचिव आशीष सिंहमार ने ग्रहण किया। इस मौके पर भारत सरकार के आईटी सचिव, राष्ट्रीय सूचना केंद्र के अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय ई-शासन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 
सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों, अधिकारियों और नीतिकारों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत को पूरी तरह से कागज रहित और पारदर्शी डिजिटल देश बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव आशीष सिंहमार ने कहा यह सम्मान हिमाचल सरकार की उस मेहनत का नतीजा है, जिसमें जनता को सरल, सस्ती और तेज सेवाएं देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। हिमसेवा और हिम परिवार को डिजी लॉकर से जोडऩे से लोगों को बहुत राहत मिली है और सरकारी कामकाज भी पारदर्शी हुआ है। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की डिजिटल क्षेत्र में बढ़ती ताकत और जनता के लिए बेहतर सेवा देने की मजबूत नीयत को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow