सावधान : गर्भावस्था में लापरवाही की तो नवजात बच्चों को हो सकता है सेप्सिस का खतरा , अध्ययन में बड़ा खुलासा
गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच न कराना और साफ-सफाई में लापरवाही नवजात शिशुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। आईजीएमसी शिमला के बाल रोग विशेषज्ञों के अध्ययन में सामने आया है कि ऐसी परिस्थितियों के कारण नवजातों में सेप्सिस (खून में फैलने वाला बैक्टीरियल संक्रमण) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 20-07-2026
गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच न कराना और साफ-सफाई में लापरवाही नवजात शिशुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। आईजीएमसी शिमला के बाल रोग विशेषज्ञों के अध्ययन में सामने आया है कि ऐसी परिस्थितियों के कारण नवजातों में सेप्सिस (खून में फैलने वाला बैक्टीरियल संक्रमण) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह संक्रमण समय पर इलाज न मिलने पर शिशु की मौत का कारण भी बन सकता है। समय से पहले बच्चे का जन्म भी मामले को गंभीर कर देता है। हैरानी की बात तो यह है कि अस्पतालों में भी प्रसव के समय स्वच्छता की कमी भी नवजात शिशुओं में सेप्सिस बीमारी के खतरे को कई गुना बढ़ा रही है।
What's Your Reaction?



