राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के पांच युवा , आईबीबीएफ कर रहा है आयोजन

आईबीबीएफ यानि इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तरीय मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सिरमौर जिला से 6 युवा भाग लेंगे जो हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन प्रतिभागियों ने नाहन में आज पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से मुलाकात की।

Mar 22, 2026 - 19:57
Mar 22, 2026 - 20:02
 0  27
राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के पांच युवा , आईबीबीएफ कर रहा है आयोजन
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-03-2026
आईबीबीएफ यानि इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तरीय मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सिरमौर जिला से 6 युवा भाग लेंगे जो हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन प्रतिभागियों ने नाहन में आज पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से मुलाकात की।

भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग की शौकीन युवा जहां खुद को स्वास्थ्स स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं वही नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहते है। 
राष्ट्रीय सचिव प्रतियोगिता के प्रतिभागी और जिम ट्रैनर मनीष सेठी ने बताया कि 28 और 29 मार्च को इंदौर में 17वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आईबीबीएफ -एक मात्र ऐसी संस्था है जो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भविष्य को लेकर चिंतित रहती है और उन्हें सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करवाती है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि युवा खुद को नशे से दूर कर बॉडी बिल्डिंग को अपनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow