विधानसभा चुनाव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा निभाएगा निर्णायक भूमिका , मोर्चा ने पार्टी से जोड़े 32 हजार नए कार्यकर्ता : मनीष चौहान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में निर्णायक भूमिका निभाने का दावा किया है साथ ही मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग की अनदेखी के भी आरोप लगाए  है। भाजपा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष मनीष चौहान जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Jul 12, 2026 - 17:47
Jul 12, 2026 - 18:07
 0  28
विधानसभा चुनाव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा निभाएगा निर्णायक भूमिका , मोर्चा ने पार्टी से जोड़े 32 हजार नए कार्यकर्ता : मनीष चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
  12-07-2026
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में निर्णायक भूमिका निभाने का दावा किया है साथ ही मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग की अनदेखी के भी आरोप लगाए  है। भाजपा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष मनीष चौहान जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मनीष चौहान ने कहा कि पिछले कुछ समय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में पार्टी में करीब 32 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा है हर बूथ पर अनुचित जाति के 5 लोगो को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और 6 हजार पुलिंग बूथों पर लोगो को पार्टी से जोड़ा गया है। जिससे संगठन को बड़ी मजबूती है तुमने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर मोर्चा गंभीरता से कम कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में मोर्चा का निर्णायक भूमिका अदा करेगा। 
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया की मौजूदा सुखविंदर सिंह सुख सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार मौजूदा सरकार ने छीना है और कई ऐसे स्थानों पर शिक्षण संस्थानों को बंद किया जहां अधिक संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग की बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />