मित्रों को लाभ देने के लिए  सरकारी खजाने पर डाला आर्थिक बोझ , कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता : जयराम ठाकुर 

भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करते हुए बूथ जीत तो चुनाव जीता इस मंत्र के साथ भाजपा चुनावी तैयारी को लेकर आगे बढ़ रही है। जहां प्रदेश में कांग्रेस के हर जन विरोधी निर्णय का विरोध किया जा रहा है, वहीं स्थानीय यानी लोकल स्तर पर भी हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल मात्र अपने मित्रों को बड़ी बड़ी नियुक्तियां दी

Nov 6, 2025 - 19:52
Nov 6, 2025 - 20:04
 0  50
मित्रों को लाभ देने के लिए  सरकारी खजाने पर डाला आर्थिक बोझ , कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता : जयराम ठाकुर 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  06-11-2025
भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करते हुए बूथ जीत तो चुनाव जीता इस मंत्र के साथ भाजपा चुनावी तैयारी को लेकर आगे बढ़ रही है। जहां प्रदेश में कांग्रेस के हर जन विरोधी निर्णय का विरोध किया जा रहा है, वहीं स्थानीय यानी लोकल स्तर पर भी हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल मात्र अपने मित्रों को बड़ी बड़ी नियुक्तियां दी, अभी हिमाचल प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि इन्होंने अपने मित्रों को सरकार में जगह देने के लिए सीपीएस नियुक्त कर दिए थे। 
हिमाचल प्रदेश का कितना आर्थिक नुकसान हुआ इसका हिसाब किताब कांग्रेस पार्टी नहीं दी। अंतिम में सीपीएस उतरे और आज तक उस आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी खजाने पर सरकार ने मित्रों को लाभ देने के लिए कितना आर्थिक बोझ डाल दिया गया, जनता इसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। इस असंवैधानिक नियुक्ति को बचाने के लिए करोड़ों रुपए के वकील किए गए और उनकी करोड़ों रुपए की फीस भी सरकारी खजाने से दी गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सिलसिला यहीं नहीं रुका और हिमाचल ऑन सेल की आवाज उठी गई। 
जहां हिमाचल प्रदेश में 15 से अधिक एचपीटीडीसी के होटल आउटसोर्स और बेचने की मुहिम चलाई गई। यहां तक की हिमाचल प्रदेश की विरासत हिमाचल भवन दिल्ली को भी हाईकोर्ट में अटैच कर दिया गया ऐसी लापरवाह सरकार को क्या जनता माफ करेगी। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पावर कारपोरेशन के अफसर विमल नेगी की मृत्यु को भी जनता अभी तक भूली नहीं है। ऐसी सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता वापस सत्ता में कभी नहीं आने देगी, भाजपा के कार्यकर्ता का केवल मात्र एक ही काम है समाज के सभी वर्गों में काम करना और भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />