चार और पांच जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता , शिलाई विधानसभा से करेगी संवाद 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता (भा.प्र.से.) 4 व 5 जून, 2025 को 59-शिलाई  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दौरे का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को बढावा देना व मतदाता सूचियां में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना है

Jun 3, 2025 - 20:19
Jun 3, 2025 - 20:34
 0  35
चार और पांच जून को सिरमौर प्रवास पर रहेंगी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता , शिलाई विधानसभा से करेगी संवाद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2025
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता (भा.प्र.से.) 4 व 5 जून, 2025 को 59-शिलाई  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दौरे का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को बढावा देना व मतदाता सूचियां में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना है। 
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मतदान जागरूकता शिविरों में भाग लेगीं तथा पंजीकरण प्रक्रिया की देखरेख भी करेंगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर व निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी शिलाई को निर्देश दिए हैं कि सभी 111 मतदान केन्द्रो में बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध मतदाता सूचियों की सूची का पंचायतों के परिवार रजिस्टरों के साथ मिलान किया जाए। 
साथ ही जो पात्र व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है उनकी सूची तैयार की जाए ताकि बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु फार्म भरने के लिए उनके घर जाने का निर्देश दिए जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के साथ वार्तालाप कर इस क्षेत्र में महिलाओं के कम पंजीकरण के कारणों की जानकारी भी लेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow