शिक्षक सीख रहे रिटेल , बैंकिंग , फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस के गुर , वोकेशनल टीचर्स के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में राज्यस्तरीय वोकेशनल टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में राज्य भर के वोकेशनल टीचर भाग लेने पहुंचे हैं । जिन्हें यहां अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल एजुकेशन में जुड़ने वाले नए नए विषयों के प्रति जानकारी दी जा रही है

Mar 20, 2026 - 18:53
Mar 20, 2026 - 19:03
 0  5
शिक्षक सीख रहे रिटेल , बैंकिंग , फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस के गुर , वोकेशनल टीचर्स के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-03-2026
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में राज्यस्तरीय वोकेशनल टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में राज्य भर के वोकेशनल टीचर भाग लेने पहुंचे हैं । जिन्हें यहां अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल एजुकेशन में जुड़ने वाले नए नए विषयों के प्रति जानकारी दी जा रही है। 
मीडिया को जानकारी देते हुए डाइट नाहन के कार्यकारी प्रधानाचार्य आईडी राही ने बताया कि डाइट नाहन में राज्य स्तरीय वोकेशनल टीचर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।कार्यशाला में आज रिटेल , बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के पहले दिन सोलन सिरमौर शिमला और किन्नौर जिला के 40 प्रतिभागी वोकेशनल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 
उन्होंने कहा कि पहले चरण की इस कार्यशाला में तीन दिनों तक ऑफलाइन जबकि दो दिनों तक ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरण में पूरे प्रदेश के वोकेशनल टीचर्स को नाहन में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा जो 30 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow