प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहे महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले , राज्य में बदहाल हो गई कानून व्यवस्था ठप : संदीपनी भारद्वाज 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, आज हिमाचल जैसे शांति प्रिय प्रदेश में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 634 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं

Dec 27, 2024 - 19:30
Dec 27, 2024 - 20:01
 0  20
प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहे महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले , राज्य में बदहाल हो गई कानून व्यवस्था ठप : संदीपनी भारद्वाज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-12-2024
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, आज हिमाचल जैसे शांति प्रिय प्रदेश में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 634 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। वहीं, छेड़छाड़ के मामलों का आंकड़ा 900 और महिलाओं के प्रति क्रूरता का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर माह 2024 तक हिमाचल में 305 रेप केस दर्ज हुए हैं। 160 केस महिलाओं के प्रति क्रूरता के दर्ज हैं। 
छेड़छाड़ के 458 केस भी दर्ज हुए हैं। संदीपनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी, 23 दिसम्बर की सुबह पिता और पुत्र को गोली मारकर बीच रास्ते पर मौत के घाट उतार दिया, यह मामला ऊना जिले के हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत भदसाली का है। हिमाचल में ऐतिहासिक आपराधिक घटनाएं हो रही है। इसी प्रकार हिमाचल के ऊना जिले में एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि पहले महिला सरकारी हॉस्पिटल में गई थी, मगर वहां किसी महिला डॉक्टर ने उसे निजी हॉस्पिटल में जाने की सलाह दी। साथ ही बालूगंज थाना के तहत ढांडा के जंगल में डेढ़ साल पहले युवक के सिर और धड़ के अलग मिलने के मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
मृतक दीपांशु निवासी ग्रीन वैली ढांडा के परिजनों की याचिका पर कोर्ट से आदेशों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2023 दीपांशु के लापता होने की उनकी मां माया देवी ने बालूगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा की जिलों में रेप केस के आंकड़ों की बात करें, तो बीबीएन में वर्ष 2023 में 32 मामले दर्ज हुए थे और 2024 में रेप के लिए 22 मामले दर्ज हुए हैं। बिलासपुर पिछले वर्ष 23 मामले और इस वर्ष 13 मामले दर्ज हुए है। चंबा में पिछले वर्ष 21 और 2024 में 23 मामले दर्ज हुए हैं। हमीरपुर में दोनों वर्ष 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। कांगड़ा में 2023 में 38 और 2024 में 37 मामले, किन्नौर 2023 में नौ और 2024 में 7 मामले , कुल्लू में 2023 में 25 और 2024 में 16 मामले , मंडी 2023 में 50 और 2024 में 52 मामले , नूरपुर में 2023 में 14 और 2024 में आठ मामले , शिमला में 2023 में 34 और 2024 में 39 मामले, सिरमौर में 2023 में 39 और 2024 में 45 मामले, सोलन में 2023 में 19 और 2024 में 23 मामले , ऊना 2023 में 19 और 2024 में 14 मामले दर्ज हुए हैं। 
अगर महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामलों की बात करें, तो बीबीएन में 2023 में 16 और 2024 में 12 मामले दर्ज हुए हैं। बिलासपुर में 2023 में 24 और 2024 में 22 मामले, चंबा में 2023 में पांच और 2024 में चार मामले, हमीरपुर में 2023 में 15 और 2024 में सात मामले कांगड़ा में 2023 में 28 और 2024 में 22 मामले, किन्नौर में 2023 में सात और 2024 में एक मामला दर्ज हुआ है। कुल्लू में 2023 और 2024 में 7-7 मामले, मंडी में 2023 में 29 और 2024 में 26 मामले, नूरपुर में दोनों वर्ष 5-5 मामले और शिमला में 14-14 मामले दर्ज हुए हैं। सिरमौर में 2023 में 19 और 2024 में 11 मामले, सोलन में 2023 में 12 और 2024 में सात मामले ऊना में 2023 में 24 और 2024 में 22 मामले क्रूअल्टी टू वूमेन के दर्ज हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow