विश्वकर्मा , बांगरण व बद्रीपुर चौक पर हो शौचालयों की उचित व्यवस्था , वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में हुई चर्चा

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक सोमवार एडवोकेट राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश बेदी की पत्नी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में सदस्यों ने शहर के महत्वपूर्ण बिंदुओं व विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

Jun 9, 2025 - 18:24
Jun 9, 2025 - 18:50
 0  38
विश्वकर्मा , बांगरण व बद्रीपुर चौक पर हो शौचालयों की उचित व्यवस्था , वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में हुई चर्चा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  09-06-2025

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक सोमवार एडवोकेट राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश बेदी की पत्नी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में सदस्यों ने शहर के महत्वपूर्ण बिंदुओं व विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक, बांगरण चौक व बद्रीपुर चौक पर शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही विश्वकर्मा चौक तथा बांगरण चौक पर भी ट्रैफिक लाइट्स लगवाने की मांग परिषद के सदस्यों ने की। इसके अतिरिक्त सदस्यों ने यह भी मांग की कि बद्रीपुर चौक से पांवटा बाजार तथा यमुना पुल तक पैदल चलने वाले फुटपाथ पर लोगों गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। 
कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान फुटपाथ रख देते हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि उपरोक्त समस्या के उचित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow