लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से नदारद रहे विभाग के अधिकारी, मंत्री ने फ़ोन पर लगाई क्लास 

चौपाल विधानसभा के एक दिवसीय दौरे के दौरान ननहार में आयोजित विशु मेले के समापन समारोह  में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हियून से नगाह और चाड़वाधार से गौनचा दो सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्र वासियों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान है

Jul 19, 2026 - 19:28
Jul 19, 2026 - 19:57
 0  22
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से नदारद रहे विभाग के अधिकारी, मंत्री ने फ़ोन पर लगाई क्लास 
 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-07-2026
चौपाल विधानसभा के एक दिवसीय दौरे के दौरान ननहार में आयोजित विशु मेले के समापन समारोह  में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हियून से नगाह और चाड़वाधार से गौनचा दो सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्र वासियों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान है। प्रदेश में वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यहां के लोगों को विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान सकारात्मक सोच के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए कार्य करें। 
 
 
 
 
इस विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें ताकि प्रदेश भर में चौपाल की पहचान विकास कार्य में नम्बर वन बन सके। उन्होंने कहा कि 350 करोड़ रुपए की लागत से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग  विकास कार्य करवा रहा है। छैला-नेरी पुल-यशवंत नगर सड़क के लिए 250 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र सरकार जैसे ही इस सड़क को मंजूरी देगी, इस सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा। एचपी रेडी प्रोजेक्ट के तहत 1400 करोड़ रुपए से विभिन्न सड़कों को बनाने की योजना है। 
 
 
 
इस प्रोजेक्ट में चौपाल की सड़कें भी शामिल की जाएगी। स्थानीय नेता रजनीश किमटा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विशु मेला हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया कि इस क्षेत्र के लोगों ने जो जन समस्याएं रखी है, उन्हें पूर्ण करके जनता के हितों के लिए एक सौगात दें। कैबिनेट मंत्री ने विशु मेला कमेटी को 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
 
 अधिकारी बिना सूचना रहे नदारद 
 
मंत्री के दौरे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठियोग क्षेत्र में नदारद रहे। बलग के समीप कुछ लोगों ने सड़क संबंधी समस्याएं मंत्री के समक्ष जब रखी तो लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके बाद मंत्री ने एसई को कॉल करके न आने का कारण पूछा, तो अधिकारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद मंत्री ने उक्त अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। विभागों को फील्ड में लोगों के कार्यों के लिए मौजूद रहना चाहिए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow