राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों में जुटा प्रशासन , डीसी ने अधकारियों के साथ की बैठक , 27 को शिमला आएगी महामहिम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 02 मई, 2026 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 02 मई, 2026 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें की इस प्रस्तावित दौरे के दौरान कोई भी गलती न हो। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 27 अप्रैल को शिमला पहुंचेगी और अपने आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट में रुकेंगी।
What's Your Reaction?




