यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 27-12-2025
हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारी 48 घंटे की हड़ताल पर बैठे हुए है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज दूसरे दिन भी कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों की आज शाम 8:00 बजे 48 घंटे की हड़ताल पूरी हो जाएगी जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर जाने का बड़ा निर्णय भी ले सकते है।
वर्कर्स यूनियन प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि कंपनी की मनमानी लगातार कर्मचारियों पर हावी हो रही है जिससे सीधे तौर पर कर्मचारी शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा है और यदि एंबुलेंस कर्मचारी गाड़ियों की मरम्मत पर कोई पैसा खर्च करते तो उसका पैसा भी कंपनी द्वारा उनके वेतन से काटा जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य में जगह-जगह पर हड़ताल पर बैठे हुए मगर कोई भी आश्वासन सरकार और कंपनी प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा जिससे कर्मचारी अब मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।
एंबुलेंस कर्मचारी दीप राम ने बताया कि जायज मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है। उच्च न्यायालय और लेबर कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार वेतन की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से 12 घंटे से भी अधिक ड्यूटी ली जा रही है , जबकि कानून सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लोगों को परेशानियों में नहीं डालना चाहते मगर मजबूरन अपने अधिकारों के लिए उन्हें हड़ताल पर उतरना पड़ रहा है।