रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित , नाहन मेडिकल कॉलेज में गेट मीटिंग कर डॉक्टर्स ने जताया विरोध 

रेसिडेंट डॉ एसोसिएशन के आह्वान पर आज मेडिकल कॉलेज नाहन में रेजिडेंट डॉक्टर्स स्ट्राइक पर रहे जिसका स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर देखने को मिला। डॉक्टर ने आज गेट मीटिंग कर डॉक्टर राघव नरूला की बर्खास्तगी का विरोध जताया। मीडिया से बात करते हुए रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. रेशम ने बताया कि आईजीएमसी में सामने आए

Dec 27, 2025 - 18:51
Dec 27, 2025 - 19:21
 0  38
रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित , नाहन मेडिकल कॉलेज में गेट मीटिंग कर डॉक्टर्स ने जताया विरोध 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-12-2025
रेसिडेंट डॉ एसोसिएशन के आह्वान पर आज मेडिकल कॉलेज नाहन में रेजिडेंट डॉक्टर्स स्ट्राइक पर रहे जिसका स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर देखने को मिला। डॉक्टर ने आज गेट मीटिंग कर डॉक्टर राघव नरूला की बर्खास्तगी का विरोध जताया। मीडिया से बात करते हुए रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. रेशम ने बताया कि आईजीएमसी में सामने आए। 
---डियूटी छोड़ हड़ताल पर डॉक्टर , डॉ. राघव का टर्मिनेशन वापिस लेने की उठाई मांग...https://youtu.be/QBB-_xfLbG8?si=vHaI0m8lBMWncPCN
प्रकरण में सरकार द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए डॉ. राघव नरूला की सेवाओं को समाप्त किया गया है जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए थी। मगर यहां बिना जांच के एकतरफा कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की फैसले के मुताबिक जब तक जब तक मांग पूरी नहीं होती है। 
रेजिडेंट डॉक्टर्स मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के भीतर अपनी नियमित सेवाएं नहीं देंगे सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अस्पतालों के भीतर चिकित्सकों की सुरक्षाओं को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए , क्योंकि आए दिन डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले सामने आते हैं , जिससे चिकित्सक अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है।
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />