संगड़ाह की 3 लाइमस्टोन माइन पर खान सुरक्षा सप्ताह,गीत व नाटकों के माध्यम से खान सुरक्षा का  दिया संदेश 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की 3 चूना खदानो पर शुक्रवार को खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगती वालिया माइन पर आयोजित

Feb 15, 2025 - 19:37
Feb 15, 2025 - 19:49
 0  36
संगड़ाह की 3 लाइमस्टोन माइन पर खान सुरक्षा सप्ताह,गीत व नाटकों के माध्यम से खान सुरक्षा का  दिया संदेश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    15-02-2025

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की 3 चूना खदानो पर शुक्रवार को खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगती वालिया माइन पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक दल सैंज के लोक कलाकारों ने नाटक व नाटियों के माध्यम से न केवल खदान मजदूरों का मनोरंजन किया, बल्कि खान सुरक्षा पर भी रोचक ढंग से जानकारी भी दी।

इस दौरान खान सुरक्षा विभाग की टीम के संयोजक सुचित कुमार व सदस्य डीके सिन्हा तथा एस भूषण द्वारा मौजूद खदान मजदूरों को सुरक्षित खनन कार्य पर जानकारी दी और खनन कार्य के दौरान हेल्मेट, सैफ्टी बेल्ट, बूट व मास्क पहने का आग्रह किया गया। टीम द्वारा मजदूरों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। 

खान सुरक्षा विभाग की टीम के संयोजक सुचित कुमार ने बताया कि उपमंडल संगड़ाह की 3 चूना खदानो को लगाकर अब तक सिरमौर की कुल 18 माइन पर सुरक्षा सप्ताह मनाया जा चुका है और कल संगड़ाह की वालिया माइन भूतमढ़ी व शर्मा माइन भड़वाना का निरिक्षण किया जाएगा। उन्होंने खनन व्यवसायियों को सुरक्षित खनन के भी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow