राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पांवटा पहुंची महिला खिलाड़ी , सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन और एसडीएम ने किया स्वागत

राष्ट्रीय स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल झटकने के बाद हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी पांवटा साहिब पहुंचे हैं। यहां सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन एंव प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। तो वहीं उन्हें हिमाचल प्रदेश का नाम देश में चमकने पर शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लगा रहा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने बताया कि उनकी टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई है

Feb 3, 2025 - 18:28
Feb 3, 2025 - 18:39
 0  71
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पांवटा पहुंची महिला खिलाड़ी , सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन और एसडीएम ने किया स्वागत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  03-02-2025
राष्ट्रीय स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल झटकने के बाद हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी पांवटा साहिब पहुंचे हैं। यहां सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन एंव प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। तो वहीं उन्हें हिमाचल प्रदेश का नाम देश में चमकने पर शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लगा रहा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने बताया कि उनकी टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई है। 
उन्होंने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने कहा कि लगातार खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं कोच का भी भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन मिलता है। जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के कोच गोपाल जस्टा ने बताया कि लगातार तीसरी बार हिमाचल प्रदेश की कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में कोई भी मैच नहीं हारा और लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल पर भी कब्जा जमाया। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का नाम कबड्डी में देश भर में चमकाने वाली प्रदेश महिला कबड्डी खिलाड़ियों का पांवटा साहिब में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कब्बडी महिला खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार हिमाचल प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया है। जिसका श्रेय महिला खिलाड़ियों की मेहनत और कोच की रणनीति को जाता है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow