प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और विकसित भारत मिशन 2047 के संकल्प को दोहराया, लेकिन उत्सव के इस गौरवशाली माहौल के बीच उन्होंने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए इसे अंतर्विरोधों और विफलताओं की सरकार करार दिया

Jan 27, 2026 - 19:10
Jan 27, 2026 - 19:21
 0  12
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-01-2026
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और विकसित भारत मिशन 2047 के संकल्प को दोहराया, लेकिन उत्सव के इस गौरवशाली माहौल के बीच उन्होंने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए इसे अंतर्विरोधों और विफलताओं की सरकार करार दिया। 
मीडिया से मुखातिब होते हुए ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला और स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्होंने जो जांच मांगी है, उस पर मुख्यमंत्री को गोलमोल जवाब देने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ किस तरह की जांच चल रही है, क्योंकि जनता अब सच जानना चाहती है और मुख्यमंत्री शायद इस डर से इसे 'साधारण पत्र' बताकर टाल रहे हैं कि कहीं इस जांच की आंच उनकी अपनी कुर्सी तक न पहुंच जाए। उन्होंने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को 'कोरी' और भ्रामक बताते हुए कहा कि जब सरकारी खजाना पूरी तरह खाली है, तब मुख्यमंत्री केवल वोट बैंक साधने के लिए पुराने कागजों को पढ़कर जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं, जिस पर अब हिमाचल की जनता को रत्ती भर भी विश्वास नहीं रहा है। 
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक यात्रा में एक युगांतकारी उपलब्धि और मील का पत्थर बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार से सीधे जोड़ता है, जिससे भारतीय उत्पादों के 99 प्रतिशत से अधिक हिस्से को तरजीही पहुंच प्राप्त होगी और विशेषकर कपड़ा, रसायन, रत्न, चमड़ा एवं फुटवियर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में लगभग ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक की निर्यात संभावनाएँ सृजित होंगी। 
ठाकुर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सशक्त और निर्णायक कदम न केवल किसानों को समृद्ध करेगा और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को मजबूती देगा, बल्कि विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में क्रांति लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, जो 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा और विश्वसनीय आर्थिक कदम है। रिज मैदान पर भव्य परेड का हिस्सा बनने और राज्यपाल के 'एट होम' कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उन्होंने एक बार फिर इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत के हितों को मजबूती से रखकर देश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नई और सशक्त पहचान दिलाई है, जिससे देश आर्थिक मजबूती की ओर अग्रसर है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow