यह है दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों का देश , नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा , इस लिस्ट में हिन्दुस्तान भी शामिल

भारत की ताकत दुनिया जानती है। एक और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ग्रो कर रही है, वहीं एक और मामले में हिंदुस्तान दुनिया पर राज करता नजर आ रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमीरों की बात करें, तो भारत इस लिस्ट में टॉप-4 में आ चुका है। रईसी के मामले में भारत से आगे सिर्फ तीन देश अमेरिका , चीन और जापान हैं और इसके बाद भारत का नंबर आता है

Jun 11, 2025 - 14:06
Jun 11, 2025 - 16:54
 0  110
यह है दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों का देश , नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा , इस लिस्ट में हिन्दुस्तान भी शामिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  11-06-2025


भारत की ताकत दुनिया जानती है। एक और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ग्रो कर रही है, वहीं एक और मामले में हिंदुस्तान दुनिया पर राज करता नजर आ रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमीरों की बात करें, तो भारत इस लिस्ट में टॉप-4 में आ चुका है। रईसी के मामले में भारत से आगे सिर्फ तीन देश अमेरिका , चीन और जापान हैं और इसके बाद भारत का नंबर आता है। 

नाइट फ्रैंक ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट-2025 के मुताबिक भारत में सबसे तेजी से अमीरों की संख्या बढ़ रही है। देश में हाई नेट वर्थ इंडिविजुल्स की संख्या 12 प्रतिशत बढ़ गई है। भारत में हाई नेट वर्थ इंडिविजुल्स का आंकड़ा 85,698 हो गया है और एजेंसी ने यह अनुमान लगाया है कि 2028 तक यह आंकड़ा 93,758 तक पहुंच जाएगा। भारत में 10 मिलियन डॉलर यानी 87 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ वालों को हाई नेट वर्थ कैटेगरी में रखा जाता है और इस कैटेगरी में भारतीयों की संख्या 85,698 पहुंच गई है। 
यह आंकड़ा दुनिया के कुल अमीरों का 3.7 प्रतिशत है। नाइट फ्रैंक ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट-2025 के अनुसार हाई नेट वर्थ इंडिविजुल्स मामले में भारत से आगे सिर्फ तीन देश हैं, जिसमें अमेरिका , चीन और जापान हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow