हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा : 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , दुर्घटना में दो लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि करीब 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ठाकुर कोच की निजी बस  बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी कि सरकाघाट के पटरी घाट क्षेत्र के समीप कलखर में बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गीरी। बस के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए

Jun 17, 2025 - 10:43
Jun 17, 2025 - 10:44
 0  169
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा : 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , दुर्घटना में दो लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   17-06-2025
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि करीब 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ठाकुर कोच की निजी बस  बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी कि सरकाघाट के पटरी घाट क्षेत्र के समीप कलखर में बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गीरी। बस के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। 
पुलिस और प्रशासन के आने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल के लिए भेजना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब ठाकुर कोर्ट की एक निजी बस बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी इसी दौरान कलखर के समीप बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गीरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत और ड्राइवर के लापरवाही हादसे का कारण बनी है। 
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने कहा है कि सरकाघाट के समीप एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक निजी बस में करीब 25 से अधिक सवारियां बैठी थी। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है , जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में भर्ती करवाया गया है। बताते हैं कि इस हादसे में एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया , जबकि चालक भी बस के अंदर ही फंसा पड़ा है। स्थानीय लोगों चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की खस्ता हालत है जिसके चलते अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow