28 मार्च को जारी होगा नाहन नगर परिषद का रोस्टर , ड्रॉ से होगा सभी वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है नगर परिषद नाहन में वार्डों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 28 मार्च को ड्रॉ के माध्यम से वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अनुसार में नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने है जिनमें से एक वार्ड विशेष रूप से अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया जाना है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 27-03-2026
What's Your Reaction?




