3,726 रुपए सस्ता हुआ सोना , पांच दिन में 5,677 रुपए कम हुए गोल्ड के रेट , चांदी चांदी के दामों रिकॉर्ड कमी 

दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया। इससे पहले यह 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Oct 23, 2025 - 12:08
 0  88
3,726 रुपए सस्ता हुआ सोना , पांच दिन में 5,677 रुपए कम हुए गोल्ड के रेट , चांदी चांदी के दामों रिकॉर्ड कमी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  23-10-2025

दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया। इससे पहले यह 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। उधर, चांदी के दाम बुधवार को 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। 
वहीं , 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दिवाली जैसे फेस्टिवल के बाद भारत में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है। उधर, ग्लोबल मार्केट से मंदी की खबरें सामने आने के बाद निवेशक महीनों की रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं। सोना और चांदी का भाव 17 अक्टूबर को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब तेजी से गिरने लगे हैं। ग्लोबल स्तर पर अचानक आई यह गिरावट मुनाफाखोरी की लहर का संकेत है, जहां निवेशक महीनों की रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं। 
इस गिरावट का बुधवार को भारतीय बाजार में उतना असर नहीं दिखा, क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर बुधवार को बंद रहा। यानी घरेलू बाजार ने अभी तक वैश्विक बिकवाली का कोई असर नहीं दिखाया है। गुरुवार को जब फिर से एमसीएक्स खुलेगा, तो सोना और चांदी के दाम में गिरावट दिख सकती है। हालांकि गिरावट कितनी होगी, यह कहना मुश्किल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow