4.06 करोड़ की राजस्व वृद्धि के साथ 82.47 करोड़ में नीलाम हुए सिरमौर के शराब ठेके 

जिला मुख्यालय नाहन में आज सिरमौर जिला की सभी 9 शराब इकाइयों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित हुई नीलामी प्रक्रिया में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष चार 4.06 करोड़ की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई है। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर ने बताया कि इस बार 4 करोड़ 6 लाख राजस्व वृद्धि के साथ सभी 9 शराब इकाइयों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित हुई है

Mar 18, 2025 - 19:40
 0  111
4.06 करोड़ की राजस्व वृद्धि के साथ 82.47 करोड़ में नीलाम हुए सिरमौर के शराब ठेके 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-03-2025
जिला मुख्यालय नाहन में आज सिरमौर जिला की सभी 9 शराब इकाइयों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित हुई नीलामी प्रक्रिया में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष चार 4.06 करोड़ की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई है। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर ने बताया कि इस बार 4 करोड़ 6 लाख राजस्व वृद्धि के साथ सभी 9 शराब इकाइयों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित हुई है। 
उन्होंने कहा कि गत वर्ष शराब इकाइयां 78.41 करोड़ में नीलाम हुई थी और इस बार इनका रिजर्व प्राइस 79.62 करोड़ रखा गया था जिसके मुकाबले इनकी नीलामी 82.47 करोड़ में हुई है। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त  सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  उन्होंने कहा कि सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। 
नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त  सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली। उपायुक्त सिरमौर एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही। 
उन्होंने बताया कि इन 9 यूनिट का आरक्षित मूल्य 79.62 करोड़ निर्धारित किया गया था जबकि इन इकाईयों की निलामी 82.47 करोड़ में की गई। उन्होंने बताया कि इस निलामी प्रक्रिया में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 4.06 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, पर्यवेक्षक देवकांत खाची, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow