डॉ संजीव अत्री को डॉक्यूमेंट्री फिल्म "सोंधी धरती मीठा गुड़" को डॉक्यूमेंट्री फिल्म पुरस्कार से मिला सम्मान 

इंडियन पैनोरमा के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में डॉक्टर संजीव अत्री की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है भाई से 25 मार्च तक मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 583 प्रविष्टियों में से 27 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान

Mar 27, 2026 - 16:26
Mar 27, 2026 - 16:32
 0  1
डॉ संजीव अत्री को डॉक्यूमेंट्री फिल्म "सोंधी धरती मीठा गुड़" को डॉक्यूमेंट्री फिल्म पुरस्कार से मिला सम्मान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    27-03-2026

इंडियन पैनोरमा के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में डॉक्टर संजीव अत्री की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सोंधी धरती मीठा गुड़ को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है भाई से 25 मार्च तक मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 583 प्रविष्टियों में से 27 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान किए गये

संजीव अत्रि को पुरस्कार के तहत 25000 की राशि प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सोंधी धरती मीठा गुड भारत में गुड़ के इतिहास और इसके पारंपरिक राष्ट्रीय महत्व को दर्शाती है 23 मिनट 14 सेकंड की इस फिल्म का निर्माण संजीव अत्री  के निर्देशन में भारतीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के लिए किया गया है। 

वर्ष 2022 में भी इस फिल्म को हैदराबाद में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संजीव अत्री  पिछले लंबे समय से शैक्षणिक फिल्मों का पत्रकथा लेखन एवं निर्देशन कर रहे हैं। वर्तमान में अभी हाल ही में उन्होंने सहारनपुर की काष्ठ कलापर संस्कृति मंत्रालय के लिए ही काष्ठ पुष्पा फिल्म का निर्माण किया है जो कि सहारनपुर की ऐतिहासिक  काष्ठ कला के इतिहास और उसकी पारंपरिक तकनीकी विशेषता को दर्शाती है। 

अत्री ने बताया कि जुलाई में वह भारत सरकार की ही एक अन्य फिल्म सुगंध नगरी की शूटिंग पूरी करने जा रहे हैं जो कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में विश्व के सबसे महंगे  और सर्वश्रेष्ठ  इत्र निर्माण की पारंपरिक तकनीक और पिछले 700 वर्षों से वर्तमान तक इसके व्यापारिक और तकनीकी स्थायित्व एवं सतता में लोगों के प्रयासों को दर्शाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow