पांवटा साहिब में एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिता, हर कोई स्तब्ध और गमगीन

पांवटा साहिब के श्मशान घाट में करीब 700-800 लोग खामोश खड़े थे। वातावरण इतना गमगीन था कि एक-एक शख्स की सांसों की आवाज तक सुनाई दे रही थी। हर आंख नम थी, जब दो सगे भाइयों की चिता एक साथ जली

Sep 27, 2025 - 12:02
 0  59
पांवटा साहिब में एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिता, हर कोई स्तब्ध और गमगीन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    27-09-2025

पांवटा साहिब के श्मशान घाट में करीब 700-800 लोग खामोश खड़े थे। वातावरण इतना गमगीन था कि एक-एक शख्स की सांसों की आवाज तक सुनाई दे रही थी। हर आंख नम थी, जब दो सगे भाइयों की चिता एक साथ जली।

23 सितम्बर को यमुना नदी में डूबे तीन युवकों की दर्दनाक घटना ने पूरे सिरमौर और खासकर गवाली गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। शुक्रवार को जब दोनों भाइयों को उनके ताऊ के बेटे ने मुखाग्नि दी, तो माहौल और भी भारी हो गया।  

परिवार के लिए यह दुख असहनीय है। अब घर में माता-पिता, ताऊ-ताई और एक छोटा भाई ही शेष हैं। माता-पिता अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि उनके दोनों चिराग एक साथ बुझ गए। गुरुवार को तीसरे युवक का अंतिम संस्कार गांव में किया गया था, जबकि भाइयों की हालत बिगड़ जाने के कारण उनका अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में ही करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मृतक कमलेश का शव 25 सितम्बर की रात यमुनानगर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की यमुना नहर से बरामद हुआ। शुक्रवार सुबह स्थानीय मछुआरों को हथनीकुंड बैराज के आगे रजनीश का शव मिला। इससे पहले 24 सितम्बर को अमित का शव हरियाणा के कलेसर क्षेत्र से बरामद हुआ था। गवाली गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई स्तब्ध और गमगीन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow