शिक्षण तकनीकों और शैक्षणिक सुधारों पर डीएवी पांवटा में हेल्थ एवं वेलनेस विषय पर कार्यशाला , प्रदेश के 62 शिक्षकों ने लिया भाग 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 एवं 16 मार्च को डीएवी सिरमौर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस विषय पर केंद्रित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संसाधन विशेषज्ञों के रूप में लखविंदर अरोड़ा, गीता शुक्ला और एआरओ डा. हरनीत सिंह सहित डीएवी पांवटा साहिब की प्रधानाचार्या शालिनी कांत ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Mar 17, 2025 - 12:13
Mar 17, 2025 - 17:31
 0  20
शिक्षण तकनीकों और शैक्षणिक सुधारों पर डीएवी पांवटा में हेल्थ एवं वेलनेस विषय पर कार्यशाला , प्रदेश के 62 शिक्षकों ने लिया भाग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  17-03-2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 एवं 16 मार्च को डीएवी सिरमौर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस विषय पर केंद्रित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संसाधन विशेषज्ञों के रूप में लखविंदर अरोड़ा, गीता शुक्ला और एआरओ डा. हरनीत सिंह सहित डीएवी पांवटा साहिब की प्रधानाचार्या शालिनी कांत ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के कुल 62 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण तकनीकों एवं शैक्षणिक सुधारों से अवगत करवाना था। कार्यशाला में स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना , भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य , पारस्परिक संबंध , मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता , पोषण , स्वास्थ्य और स्वच्छता , लैंगिक समानता , मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और प्रबंधन, प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम और स्वस्थ जीवन प्रणालियों को बढ़ावा देने सहित कई विषयों को शामिल किया गया। 
इन विषयों को विस्तार से समझाया गया, जिससे खुले और संवादात्मक संवाद को बढ़ावा मिला। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में बढ़-चढक़र भाग लिया और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान किया। प्रधानाचार्या शालिनी कांत ठाकुर ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों , प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow