हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे, सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की रही है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

Jun 8, 2026 - 18:39
 0  8
हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- CM सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज शिमला 8 जून, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे, सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की रही है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

संजौली में हाल ही में हुए विवाद और उसके बाद नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किए गए चक्का जाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी को किसी कार्रवाई पर आपत्ति है तो उसके लिए कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं और विरोध भी संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में सड़कें जाम करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम आबादी नाममात्र की है और प्रदेश की लगभग 97 प्रतिशत आबादी हिंदू है। इसके बावजूद भाजपा हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हिंदू हितों के लिए काम कर रही है, लेकिन साथ ही सभी धर्मों और समुदायों का समान सम्मान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द से है। प्रदेश में हर जाति और धर्म का सम्मान होना चाहिए तथा समाज को बांटने वाली राजनीति से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow