NEET परीक्षा को लेकर सिरमौर में सभी तैयारी पूरी, जिला में कुल 3 परीक्षा केंद्रों पर होंगी NEET परीक्षा
पेपर लीक के बाद 21 जून यानी कल दोबारा देश भर में नीट की परीक्षा आयोजित होने जा रही है।नीट परीक्षा को लेकर सिरमौर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर NEET आयोजित की जाएगी। जिला में परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
पीएमश्री कन्या पाठशाला नाहन में परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर मोहम्मद रिजवान ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निगरानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि नाहन में कुल 638 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक सुबह 11:00 एंट्री शुरू हो जाएगी और ठीक 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दी जाएगे इसके बाद 2:00 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी जो 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार अभी अच्छे को 15 मिनट का अतिरिक्त समय परीक्षा के लिए दिया गया है।उन्होंने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पूरी तरह सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा साथी सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए गए है।
जिला मुख्यालय नाहन में पीएम श्री कन्या पाठशाला नाहन,शमशेर स्कूल नाहन और जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
What's Your Reaction?




