NEET पेपर लीक मामले का विरोध लगातार जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

NEET पेपर लीक मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी लगातार विरोध जारी है इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपना रोष प्रकट किया इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।

Jun 11, 2026 - 20:35
 0  3
NEET पेपर लीक मामले का विरोध लगातार जारी,  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जून, 2026 : 

NEET पेपर लीक मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी लगातार विरोध जारी है इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपना रोष प्रकट किया इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।

मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि NEET का पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की 22 लाख युवा और उनके परिवारों के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदर्शन के जरिए युवा कांग्रेस मांग कर रही है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाना चाहिए और खुद भी केंद्रीय मंत्री को नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं और यदि जल्द उन्हें पद से नहीं हटाया गया तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow